फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Locking the lock of locker lock of five lakh in farrukhabad

अलमारी का ताला तोड़ पांच लाख की चोरी

Sat, 06 Oct 2018 06:12 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sat, 06 Oct 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
Locking the lock of locker lock of five lakh in farrukhabad
demo pic
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव टिलियां के पास तंबाकू गोदाम के कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर चोर पांच लाख रुपये व एक सोने की चेन चोरी कर ले गए। तंबाकू व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव भुक्सा निवासी सुखराम सिंह की तंबाकू गोदाम गांव टिलियां में है। शुक्रवार को उनका तीन जगह से भुगतान आया था। शाम को वह घर जाने में लेट हो गए तो सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने पांच लाख रुपये व सोने की चेन गोदाम में रखी अलमारी में रख दी। गोदाम की दीवार के पास पीपल का पेड़ खड़ा है। रात को चोर पेड़ के सहारे चढ़कर गोदाम में घुस गए। चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़ दिए। अंदर रखी अलमारी के ताले तोड़कर पांच लाख रुपये व एक सोने की चेन पार कर दी।
विज्ञापन


सुबह सुखराम सिंह गोदाम पहुंचे तो वहां ताले टूटे पड़े थे। अलमारी से रुपये गायब देखकर वह दंग रह गए। गद्दी पर बिछी चादर पर चोरों के पैर के निशान बने थे। सुखराम सिंह ने कोतवाली में सूचना दी। इस पर पुलिस ने जाकर छानबीन की। इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed