{"_id":"d6de1737c0b64b7416e85adb892bfced","slug":"lawyers-in-lobbying-revenge-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरवी की रंजिश में वकील पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैरवी की रंजिश में वकील पर हमला
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। दंपति के विवाद के मुकदमे में पति की ओर से पैरवी कर रहे
विज्ञापन
अधिवक्ता पर विपक्षी के भाई ने कचहरी परिसर में हमला बोल दिया। चैंबर में
बैठे अधिवक्ता को घेर कर रिवाल्वर दिखा कर जान से मारने की धमकी दी।
अधिवक्ता ने आरोपियों पर फायर करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक को
घटना की जानकारी देकर फतेहगढ़ कोतवाली में हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कराई है।
मोहल्ला जयनरायन वर्मा रोड निवासी रामवीर सिंह यादव की पत्नी से कोर्ट में मुकदमेबाजी चल रही है। इसमें पति की ओर से वकील अनिल कुमार यादव हैं। रामवीर सिंह के ससुर सोहन सिंह व साला उमाकांत सोमवार को कचहरी आए। वकील के मुताबिक इन्हाेंने चैंबर में आकर रामवीर के मुकदमे में पैरवी छोड़ने का दबाव बनाया। इसका उन्होंने विरोध किया। उमाकांत, सोहन सिंह का वकील से चैंबर में विवाद शुरू हो गया।
पिता व पुत्र ने वकील के साथ हाथापाई कर दी। मामला बिगड़ता देख पिता-पुत्र वकील को जान की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद अधिवक्ता अनिल यादव वकीलों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे । यहां एसपी विजय यादव को घटना की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। अधिवक्ता ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वकील अनिल यादव ने हमलावरों पर रिवाल्वर से जान की धमकी देकर फायर करने का आरोप लगाया है।