फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   killers sentenced to life

तीन हत्यारों को उम्रकैद

Mon, 13 Feb 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 13 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
 killers sentenced to life
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
अपर जिला जज प्रमोद कुमार प्रथम ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन की हत्या के मामले में तीन आरोपियोें को दोषी पाकर उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 65 हजार रुपये जुर्माना किया है। जुर्माना अदा न करने पर दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया है।  
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला हीरा सिंह निवासी ज्ञानी सिंह का भाई अटल बिहारी ओम फीलिंग स्टेशन पर सेल्समैन का काम करता था। 8 अगस्त 2011 को पेट्रोल भरवाने के बाद रुपयों के लेनदेन को लेकर अटल बिहारी का गांव के शिव शंकर, रिंकू और रामचंद्र से विवाद हो गया।
विज्ञापन


इसी को लेकर अटल बिहारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।  मृतक के भाई ज्ञानी सिंह ने तीनों हमलावरोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों को हत्या के जुर्म में दोषी पाकर उम्रकैद की सजा और 20-20 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी शिवशंकर को आर्म्स एक्ट के आरोप में भी दोषी पाकर सात साल की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माना किया। दोनों सजाए एक साथ चलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed