{"_id":"5c76c9efbdec2273960462d4","slug":"kickbacks-accused-accountants-suspended-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने का आरोपी लेखपाल निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेने का आरोपी लेखपाल निलंबित
Wed, 27 Feb 2019 11:03 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
कर्मियों
- फोटो : amar Ujala
किसान सम्मान निधि के सत्यापन कार्य में रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल को बुधवार को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है।
किसान सम्मान निधि सत्यापन के लिए लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान किसानों के कागज आदि पूरे करने के नाम पर लेखपालों के अवैध वसूली करने की शिकायतें भी हुईं। तहसील सदर की ग्राम पंचायत सितवनपुर पिथू के लेखपाल प्रकाश चंद्र का एक किसान से रुपये लेते हुए वीडियो किसी ग्रामीण ने बनाकर वायरल कर दिया था। इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की गई थी। तब इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई।
24 फरवरी को किसान सम्मान निधि के वितरण के दौरान आए खेल मंत्री चेतन चौहान के सामने भी यह मुद्दा उठाया गया था। इसके बाद बुधवार को एसडीएम ने लेखपाल प्रकाश चंद्र के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसडीएम अमित आसेरी ने बताया कि लेखपाल की शिकायत आई थी। मामले की जांच के बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।