फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Juvenile detainees were mobile, eight sue

किशोर बंदियों के निकले मोबाइल, आठ पर मुकदमा

Tue, 31 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 31 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Juvenile detainees were mobile, eight sue
mobile
दो दिन पहले राजकीय संप्रेक्षण गृह में मिले नौ मोबाइल किशोर बंदियों के हैं। जिन बंदियों के ये मोबाइल हैं उन पर हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसे आरोप हैं।  संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक कमलेश कुमार ने इस मामले में कोतवाली फतेहगढ़ में आठ किशोर बंदियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें चार इटावा, तीन औरैया और एक कन्नौज का छिबरामऊ निवासी बंदी हैं।
विज्ञापन


इन पर हत्या, रेप और अपहरण जैसे आरोप हैं। इन सभी किशोर बंदियों के पास मोबाइल होने की पुष्टि पर अधीक्षक कमलेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने सभी मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं। फतेहगढ़ स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह के अंदर किशोर बंदियों के पास मोबाइल कैसे पहुंचे, इस सवाल का जवाब अब फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस खोजेगी। संप्रेक्षण गृह के स्टाफ की भूमिका भी सवालों के घेरे में आई है। पुलिस भी मान रही है कि बगैर स्टाफ की मिलीभगत के नौ मोबाइल सेट पहुंचना मुश्किल है।
विज्ञापन


किशोर बंदियों से पूछताछ के दौरान पता चलेगा कि मोबाइल मुहैया कराने में किस-किस ने मदद की ? यदि स्टाफ के लोग मददगार निकले तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। कोतवाल अनूप कुमार निगम का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed