{"_id":"5c44a58abdec227362020dd7","slug":"instant-firing-dispute-altercation-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहासुनी के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग
Sun, 20 Jan 2019 10:14 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिरसा में रविवार शाम कहासुनी के विवाद में एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण इधर-उधर भाग खड़े हुए। सूचना पर सिवारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एक युवक को हिरासत में लिया गया। मौका मिलते ही वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
सिवारा चौकी से कुछ दूरी पर ही सिरसा गांव स्थित है। शाम को गांव के राजेश व नरसिंह पाल घर के बाहर भूमि बंटवारे को लेकर बात कर रहे थे। इसी दौरान गांव का युवक वहां आकर बातचीत सुनने लगा। राजेश ने उससे जाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों में गालीगलौज होने लगा। नाराज युवक अपने घर चला गया और छत पर चढ़कर फायरिंग करने लगा। इससे भयभीत लोग बचने को भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंचे सिवारा चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी ली और युवक को घर से पकड़कर हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने उसे घर से तमंचा लाने को कहा। इस पर युवक घर गया और पुलिस को चकमा देकर छत से होकर भाग गया। खोजबीन के बाद पुलिस खाली हाथ लौट गई। राजेश ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी जेएल सोनकर ने बताया कि सिवारा चौकी इंचार्ज अंकुश राघव को मौके पर भेजा गया था। आरोपी नहीं मिला। फायरिंग की बात गलत है।