{"_id":"5884eef04f1c1b7649efeae5","slug":"including-artillery-businessman-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहों समेत कारोबारी को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहों समेत कारोबारी को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में रखे तमंचा कारोबारी से बरामद असलहे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद पुलिस ने 17 देशी तमंचों और एक पिस्टल के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। कारोबारी पर 10 हजार रुपये का इनाम पुलिस ने घोषित किया था। रविवार एसपी ने बताया कि स्वाट प्रभारी मनीश यादव को मुखबिर ने सूचना दी कि असलहों की तस्कारी के लिए एक व्यक्ति एटा जिले से आ रही बस से फर्रुखाबाद आ रहा है। इस पर स्वाट प्रभारी ने शमसाबाद एसओ मोहित यादव को अपने साथ लेकर फैजबाग तिराहे पर शनिवार रात वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
इस बीच जब बस फैजबाग पर आई तो यहां पर सवारियां उतार कर जाने लगी। पुलिस टीम ने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के पास एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 17 देशी तमंचे, एक देशी पिस्टल और 32 बोर के दो कारतूस बरामद हुए। एसपी ने बताया कि पकड़े गए शातिर ने अपना नाम धीरेंद्र उर्फ धीरा पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी बनिया ढारा थाना जैथरा जिला एटा बताया है। पूछताछ ने अन्य साथियों के नाम बताए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। धीरेंद्र इससे पहले भी जैथरा में दो बार पकड़ा जा चुका है।