फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In the police encounter injured prize and daroga in farrukhabad

पुलिस मुठभेड़ में इनामी और दरोगा घायल

Mon, 16 Jul 2018 11:50 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Mon, 16 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
In the police encounter injured prize and daroga in farrukhabad
घटना स्थल पर पड़ा तमंचा, कारतूस व बाइक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
बौद्ध स्थल संकिसा के पुस्तकालय में लूट के आरोपी और 25 हजार के इनामी एटा के इंद्रभान से मुठभेड़ में दरोगा और बदमाश दोनों घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी, एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने लोहिया अस्पताल पहुंच कर दरोगा का हालचाल लिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाल राजेश पाठक को मुखबिर ने सूचना दी कि एक बदमाश बाइक से कादरीगेट से मसेनी चौराहा की ओर जा रहा है। राजेश पाठक, मऊदरवाजा थाना प्रभारी दधिबल तिवारी, स्वाट प्रभारी रवींद्रनाथ यादव फोर्स के साथ आवास विकास से मसेनी चौराहा जाने वाले रास्ते के तिराहा पर सोमवार भोर खड़े हो गए। कादरीगेट की ओर से एक बाइक सवार युवक को आता देखकर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी की। इस पर वह बदमाश बाइक को मोड़ने लगा, लेकिन बाइक फिसलने से वह गिर गया। अपने को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायर किए।   
विज्ञापन


 एक गोली घुमना चौकी प्रभारी दिनेश भारती के बाईं भुजा में लग गई। वहीं, बदमाश के बाएं पैर के घुटनों के नीचे एक गोली लगी। पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। घायल दरोगा और बदमाश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी अतुल शर्मा, एएसपी त्रिभुवन सिंह ने अस्पताल पहुंच कर घायल दरोगा के हालचाल लिए। इसके साथ ही बदमाश से एक्सरे रूम में जाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के बाहर एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में एटा जिले के थाना सकीट के दतपुर कछपुर गबांव निवासी इंद्रभान उर्फ करू को पकड़ा है। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम है। 13 मई की रात मेरापुर के संकिसा बौद्ध पुस्तकालय महासंता में आरोपी ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। यह मुख्य आरोपी था। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के पास से 315 बोर तमंचा, सात कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed