{"_id":"56f97bc44f1c1b8e1af003cd","slug":"in-laws-husband-s-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के घर जाने से इनकार करने पर कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊगरपुर मौजा मदनपुर में पति ने ससुराल में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ससुरालियों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जिला मैनपुरी थाना बेवर क्षेत्र के गांव बीलपुर दोहरा निवासी गोविंद जाटव (24) की शादी दो साल पहले मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊगरपुर मौजा मदनपुर निवासी मन्नेलाल जाटव की पुत्री शोभा से हुई थी। होली पर शोभा मायके आई थी। बीते दिन गोविंद जाटव पत्नी को लेने ससुराल ऊगरपुर मौजा मदनपुर आया।
परिजनों के मुताबिक शोभा ने गोविंद के साथ जाने से मना कर दिया। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। सोमवार को गोविंद ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गोविंद जाटव के एक दस माह का पुत्र है। मदनपुर चौकी के एसआई शीलेश गौतम ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।