{"_id":"5904d3364f1c1b4522c0d999","slug":"home-guards-drag-the-driver-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों ने चालक को गमछे से घसीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्डों ने चालक को गमछे से घसीटा
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
टेंपो चालक को अंगौछे से घसीटता होमगार्ड का जवान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत टेंपो चालक ने बैंक की कैश वैन में टक्कर मार दी। इसी दौरान वहां मौजूद दो होमगार्डों ने टेंपो चालक के गले में गमछा डालकर बेदर्दी से घसीटा। बाद में पुलिस ने टेंपो चालक को गिरफ्तार कर मेडिकल कराया। इधर, कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, इसलिए कार्रवाई नहीं की गई है। कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला होली भोलेपुर निवासी पंचम गुप्ता शनिवार सुबह भोलेपुर क्रासिंग की ओर से खाली टेंपो लेकर फतेहगढ़ जा रहा था। पंचम शराब के नशे में था। हनुमान मंदिर के सामने से आ रही कोआपरेटिव बैंक की कैश वैन से जा भिड़ा।
जोरदार आवाज से आसपास के लोग एकत्रित हो गए। टेंपो चालक के भी मामूली चोटें आ गई थीं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने टेंपो चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। भीड़ होने के कारण रोड पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर कर्नलगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया। नशे में होने के कारण चालक पुलिस कर्मियों से भिड़ने लगा। इस पर होमगार्ड जवान रघुनाथ व आरएस यादव वहां पहुंचे और फिल्मी स्टाइल में टेंपो चालक के गले में गमछा डालकर घसीट ले गए।
बाद में कुछ लोग आ गए और चालक से दो हजार रुपये वैन चालक को दिलवा दिए गए। पुलिस ने टेंपो चालक का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने के कारण कोई लिखापढ़ी नहीं की गई।अपर एसपी अशोक कुमार ने बताया िक टेंपो चालक को गमछा गले में डालकर खींचने की जानकारी नहीं है। न ही किसी ने शिकायत की है। यदि ऐसा हुआ है तो पता कराएंगे कि होमगार्ड जवान कहां पर ड्यूटी पर तैनात हैं। इस दौरान यदि दोषी मिले तो कार्रवाई की जाएगी।