{"_id":"7d9963bad7c64a0089fd8956eb329c3b","slug":"historysheater-shot-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर ने शहर कोतवाल को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर ने शहर कोतवाल को गोली से उड़ाया
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 29 Nov 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिस्ट्रीशीटर ने शहर कोतवाल की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को तमंचे के साथ धर दबोचा। हत्यारोपी पर सात मुकदमे दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिले में सनसनी फैल गई।
आावास-विकास कालोनी के सभासद राकेश गंगवार को 27 नवंबर को गोली मार दी गई थी। इस मामले में बाग लकूला निवासी शातिर अपराधी पप्पू कोरी उर्फ चंद्रपाल को आरोपी बनाया गया था।
शनिवार शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि पप्पू कोरी अपने घर में है। इस पर कोतवाल राजकुमार सिंह (55) और एसएसआई हरीशचंद्र पुलिस फोर्स के साथ पप्पू के घर की घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुख्य गेट से घुसते ही पप्पू दूसरे गेट से भागने लगा। दूसरे गेट पर मौजूद कोतवाल राजकुमार सिंह ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने तमंचे से गोली मार दी।
गोली कोतवाल के सीने में जा लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। यह देख एसएसआई जवानों के साथ कोतवाल को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं कुछ देर बाद ही पुलिस टीम ने पप्पू कोरी को तमंचे के साथ धर दबोचा। कोतवाल की हत्या की जानकारी मिलते ही लकूला से लेकर लोहिया अस्पताल तक छावनी बना नजर आया।
जिलाधिकारी एनकेएस चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक रामभवन चौरसिया, एडीएम मनोज सिंघल और सीओ सिटी वाईपी सिंह समेत जिले के आलाधिकारी लोहिया अस्पताल पहुंचे।
कोतवाल राजकुमार सिंह मूलरूप से रायबरेली जिले के सरैनी थाना क्षेत्र के दुधवन गांव के निवासी बताए जाते हैं। पुलिस प्रशासन ने कोतवाल के परिजनाें को सूचना भेजवायी है।