फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Harsh teens injured in firing

हर्ष फायरिंग में किशोर घायल

Sat, 14 May 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sat, 14 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Harsh teens injured in firing
अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल किशोर। - फोटो : अमर उजाला
खतना कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली किशोर के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। किशोर को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी निवासी मोहम्मद मोमनीन के यहां शुक्रवार को खतना कार्यक्रम था। दोपहर में कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान दीवार से टकराकर गोली वहां खड़े मोहल्ले के ही बाबर (9) पुत्र मोहम्मद अकबर के पैर में जा लगी।


गोली लगते ही किशोर चीखने-चिल्लाने लगा। यह देख कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। घायल किशोर को आनन-फानन में नाला मछरट्ठा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। किसी पक्ष ने  मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है। शहर कोतवाल देवेंद्र शर्मा ने भी कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed