फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Godkr murder of history-sheeter in front of girlfriend stabbed

प्रेमिका के सामने हिस्ट्रीशीटर की चाकुओं से गोदकर हत्या

Tue, 16 Jun 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 16 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Godkr murder of history-sheeter in front of girlfriend stabbed
हिस्ट्रीशीटर को नाबालिग साली के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख बौखलाए जीजा
विज्ञापन
के बड़े भाई ने भांजे के साथ मिलकर चाकुओं से गोदकर मार डाला। हत्याकांड के बाद किशोरी ने ही किसी को फोनकर घटना की जानकारी दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का रक्तरंजित शव बरामद किया। घटना के विरोध में हिस्ट्रीशीटर के परिवारीजनों ने हत्यारोपी और प्रेमिका के

घर पथराव कर तोड़फोड़ की। एसपी समेत पुलिस के आलाधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और फिंगर प्रिंट टीम ने सबूत जुटाए। मारे गए हिस्ट्रीशीटर पर विभिन्न थानों में एक दर्जन मामले दर्ज हैं। मोहल्ला रायदीपचंद्र रस्तोगियान निवासी सचिन तिवारी पुत्र महेशचंद्र तिवारी की शादी शहर के मोहल्ला सेनापति निवासी नीरज मिश्रा की बेटी पारुल के
साथ हुई थी। गर्भवती पारुल की देखभाल के लिए मायके पक्ष से एक रिश्तेदार किशोरी करीब डेढ़ माह पूर्व यहां आई थी।

इस किशोरी के प्रेम संबंध शहर के मोहल्ला सुनारवाली गली नाला मछरट्टा निवासी शातिर अपराधी कुंदन यादव (20) पुत्र राकेश यादव से हो गए थे। सोमवार की रात करीब 12.30 बजे सचिन के बड़े भाई विवेक ने किशोरी के कमरे में किसी अनजान शख्स की आवाज सुन दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने धक्का देकर कुंडी तोड़ दी और कमरे की छानबीन की। किशोरी के कमरे में कुंदन को पाकर उसने शोर मचाया। इस पर विवेक का कानपुर के

रावतपुर निवासी भांजा भी आ गया। दोनों ने कुंदन को पकड़ लिया और सिर पर सरिया से वार कर बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों ने सब्जी काटने वाले चाकुओं से प्रहार कर कुंदन की हत्या कर दी। इस बीच किशोरी ने किसी को फोन पर घटना की सूचना दी। रात करीब दो बजे शहर कोतवाल आरपी यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कुंदन का रक्तरंजित अर्धनग्न शव हत्यारोपियों के घर से बरामद किया। मंगलवार की सुबह एसपी विजय यादव, एएसपी रामभवन

चौरसिया, सीओ सिटी योगेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर के समर्थकों और परिवारीजनों ने हत्यारोपी और प्रेमिका के घर पथराव कर तोड़फोड़ की। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

वहीं किशोरी को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है। बाद में कुंदन के बड़े भाई जितेंद्र ने मोहल्ला रायदीपचंद्र रस्तोगियान निवासी विवेक उर्फ पिंकू तिवारी, मुकेश, सचिन, प्रेमिका और उसके पिता, पिंकू के भांजे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल ने बताया कि किशोरी ने स्वीकार किया है कि उसका कुंदन से प्रेम प्रसंग था।

फायरिंग के बाद रखा था अपराध जगत में कदम
शहर के मोहल्ला सुनारवाली गली मछरट्टा निवासी कुंदन यादव ने जानलेवा हमले की घटना से अपराध जगत मेें कदम रखा था। इसके बाद उसके हाथ खुल गए। कुंदन पर एक दर्जन मामले दर्ज हैं। कई मामलों की दहशत के चलते रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराई गई। कुंदन ने वर्ष 2012 में जानलेवा हमला किया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने विवेचना

के बाद इसे मारपीट और धमकी में तरमीम कर दिया था। इसके बाद वर्ष 2013 में इसने चोरी की। इसमें पुलिस ने माल भी बरामद किया था। पुलिस ने इसी वर्ष कुंदन पर गुंडाएक्ट की कार्रवाई की थी। वर्ष 2014 में कुंदन का वर्चस्व को लेकर मोहल्ला घोड़ानखास निवासी दिलशाद खलीफा से विवाद हो गया था। इस पर कुंदन ने दिलशाद पर दिनदहाड़े जानलेवा
विज्ञापन


हमला किया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसी साल शहर के मोहल्ला खड़ियाई निवासी व्यापारी राजू पांडेय पर भी जानलेवा हमला किया था। कुंदन पर मकान पर कब्जा, बलवा, गैंगस्टर एक्ट समेत एक दर्जन मामले दर्ज हो गए। उसकी दहशत इलाके में इतनी थी कि लोग उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कल्लू पाल से यारी बाद में दुश्मनी
मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी शातिर कल्लू पाल का इलाके में दबदबा था। कल्लू की कुंदन से यारी थी। इसके चलते किशोरी कल्लू से भी फोन पर बात कर लेती थी। इसको लेकर इनमें तनने लगी थी। बाद में दोनों दुश्मन हो गए। कुंदन अंगूरीबाग

मोहल्ले में फायरिंग करता था तो कल्लू साहबगंज में फायरिंग कर जाता था। कल्लू की 26 अगस्त 2014 की शाम गोली लगने से मौत हो गई थी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि कुंदन से उसका चार साल से अफेयर चल रहा था। कल्लू ने आत्महत्या की थी। उसकी कल्लू से भी बात होती थी।

कुंदन के समर्थकों ने की तोड़फोड़
शातिर अपराधी कुंदन की हत्या बात फैलते ही बड़ी संख्या में उसके समर्थक मौके पर पहुंच गए। इन्होंने हत्यारोपी और किशोरी के घर में घुस कर तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर किशोरी के पिता को पीटा। किसी तरह किशोरी के घरवालों ने भागकर जान बचाई। जानकारी पर कोतवाल आरपी यादव समेत फोर्स मौके पर पहुंचा। तब तक हमलावर भाग चुके थे। तनाव को देखते हुए वहां पर फोर्स को तैनात कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि हमलावरों ने टीवी, फ्रिज, कूलर, खिड़कियां और अन्य सामान तोड़ दिया।

सचिन दवा के काम से दिल्ली गया था
हत्यारोपी विवेक तिवारी का छोटा भाई सचिन दवा का कारोबार करता है। वह रविवार की रात दिल्ली दवा के काम से गया था। पिंकू का सबसे बड़ा भाई मुकेश उर्फ रिंकू कैंचीधाम नैनीताल गया हुआ है। मां कुंती देवी आंगन में सो रही थीं। 

प्रेमिका बोली, रहम की भीख मांगती रही
हत्या के बाद दिए बयान में किशोरी ने बताया था कि परिजनाें ने कुंदन की हत्या की है। वह कातिलों से कुंदन क ी जान की भीख मांगती रही। उसने कुंदन के बदले खुद की हत्या करने के लिए कहा था। वह नहीं माने। कुंदन को बेरहमी से मार डाला। पुलिस ने पुलिस ने किशोरी के मोबाइल फोन को कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना था कि मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। पुलिस को कुंदन का मोबाइल नहीं मिला। 


कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार
कुंदन यादव के शव का दोपहर को पोस्टमार्टम किया गया। किसी अनहोनी की आशंका में पुलिस पोस्टमार्टम हाउस में तैनात रही। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन पांचाल घाट पहुंचे। इस दौरान कोतवाल आरपी यादव के साथ ही फोर्स मौके पर मौजूद रहा। कोतवाल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच  शव का अंतिम संस्कार किया गया। घटनास्थल वाले कमरे की बारीकी से तलाशी में बेड के नीचे कुंदन का 315 बोर का तमंचा और पांच कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed