फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four men broke into the house and beaten

चार लोगों को घर में घुसकर पीटा

Mon, 08 Jun 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 08 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Four men broke into the house and beaten
मामूली बात पर हुए विवाद में सोमवार को हमलावरों ने घर में घुस कर चार
विज्ञापन
लोगों को पीट दिया। इनमें से तीन का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने सूचना दर्ज कर ली। वहीं रुपयों का तगादा करने को लेकर हमलावरों ने दंपति और नाबालिग बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया।

गांव अमेठी जदीद निवासी दिलशाद का बेटा तालिब सोमवार की सुबह गांव के ही साबिर के घर के पास नाली में शौच करने लगा। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस पर साबिर अन्य लोगों के साथ दिलशाद के घर में घुस गया। इन्होंने लाठियों से घर के लोगों के साथ मारपीट की। इस बीच मोहल्ले के लोग आ गए । इस पर  हमलावर जानमाल की

धमकी देकर भाग गए। मारपीट में रेहान पुत्र अनवर, रीना पत्नी इरशाद, शबीना पत्नी दिलशाद, मरजीना  पत्नी बाबू खां घायल हो गए। रेहान के परिवार वालों की शिकायत प्र भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। रेहान ने गांव के ही साजिद, अनवर, यामीन, वसीम, परवेज आलम, शिवसंत वर्मा के साथ एसपी विजय यादव से मिल कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के

आदेश पर पुलिस ने साबिर और इसके साथियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर घायलों का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। उधर, मोहल्ला इस्मालगंज सानी निवासी ब्रजमोहन वर्मा की सेठ गली में सोने चांदी की दुकान है। कुछ समय पहले मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी अतुल श्रीवास्तव ने कुछ सामान उधार लिया था। ब्रजमोहन ने कई बार तगादा किया। अतुल

आजकल कहता रहा। रविवार की रात अतुल अपने साथियों के साथ ब्रजमोहन के घर पहुंचकर गालियां देने लगा। ब्रजमोहन की पत्नी आरती ने विरोध किया तो हमलावरों ने इन्हें पीट दिया। बचाने पर पति और बेटे यश (6) से भी मारपीट कर दी। इसकी सूचना दर्ज कराई गई। एक अन्य मामले में फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला शीशमबाग निवासी राम सिंह और मोहल्ले

के ही चमन के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को जमीन पर दीवार बनाने को लेकर इनमें विवाद हो गया। कहासुनी होने पर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गए। इनमें  मारपीट हो गई। इस मारपीट में राम सिंह, चमन और इनका  बेटा विकास घायल हो गया।  घायलों का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल
जिले में हुईं अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं। नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगला चंदन गांव निवासी राम नरायन और गांव के ही रोहिताश के बीच पट्टे की जमीन पर कब्जा को लेकर विवाद है। इस जमीन पर पेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से रोहिताश, रानी और संगीता और दूसरे पक्ष के राम नरायन,

मुन्नालाल घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की एनसीआर दर्ज कर ली है। इधर, थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गंगऊ गांव निवासी त्रिलोकी सिंह अपने रिश्तेदार को छोड़ने के लिए जा रहे थे। रास्ते में रसीदपुर गांव निवासी समर सिंह और इनके साथियों ने त्रिलोक सिंह को घेरकर पीटा दिया। पुलिस ने समर सिंह, हरनाथ सिंह, प्रताप और

विनीत के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। वहीं फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नगला प्रीतम निवासी मोतीलाल का मोहल्ले के ही कमल और नरेश से विवाद है। दोनों ने मोतीलाल के साथ मारपीट की। घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया। पुलिस ने कमल, नरेश और अभय के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार गांव पचरोली निवासी लालाराम ने गांव के भगवानदास और इनकी पत्नी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। इसके मुताबिक उनके बेटे ने भगवानदास की सोलर प्लेट हिला दी। इस पर भगवानदास और इनकी पत्नी ने उसे व पत्नी संगीता को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed