फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fly a million from retired teacher's account in farrukhabad

रिटायर्ड शिक्षिका के खाते से एक लाख उड़ाए

Sat, 29 Dec 2018 11:47 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Sat, 29 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fly a million from retired teacher's account in farrukhabad
Data Theft
रिटायर्ड शिक्षिका के खाते से एक लाख रुपये कट गए। दो दिन पूर्व जब उसके फोन पर मैसेज आया तब उसे मामले की जानकारी हुई। शिक्षिका ने कोतवाली में तहरीर दी है।      
विज्ञापन

 
 कोतवाली क्षेत्र के बराकेशव गांव निवासी मुन्नीदेवी शर्मा पत्नी शिवराम शर्मा इसी साल जुलाई में सहायक अध्यापक के पद से रिटायर हुई हैं। उनका मोहम्मदाबाद के आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में पति के साथ ज्वाइंट अकाउंट है। इसके अलावा सिरोली की आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में भी एक खाता है। रिटायर होने के बाद उनके फंड आदि के रुपये सिरोली की बैंक में आए थे। उन्होंने उसमें से सात लाख रुपये मोहम्मदाबाद बैंक में ट्रांसफर कर लिए थे।
विज्ञापन


आठ दिसंबर को उनके खाते से किसी ने एक लाख रुपये निकाल लिए। गुरुवार को उनके मोबाइल पर खाते में छह लाख रुपये होने का मैसेज आया। उन्होंने बैंक आदि में पता किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस विषय में बैंक मैनेजर योगेंद्र सिंह ने बताया कि किसी और के द्वारा खाते से रुपये निकालने की बात समझ के बाहर है। रुपये निकाले जाने वाले हस्ताक्षर भी मेल खा रहे हैं। आठ दिसंबर के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जाएंगे। इस विषय में दरोगा वीरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed