Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A woman fell onto the road while getting off a moving bus and lost consciousness.

Sambhal News: चलती बस से उतरते समय महिला सड़क पर गिरी, बेहोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A woman fell onto the road while getting off a moving bus and lost consciousness.
जुनावई। मेरठ-बदायूं हाईवे पर बैरपुर महाराजी बस स्टैंड के पास एक महिला चलती रोडवेज बस से गिरकर घायल हो गई। हादसे में महिला बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया।
विज्ञापन

वह नोएडा से नरौरा जा रही बस में सवार होकर अपने मायके रेंधा गांव आ रही थी। रेंधा गांव निवासी पप्पी नोएडा से रोडवेज बस में सवार थी। जैसे ही बस बैरपुर महाराजी बस स्टैंड पर पहुंची, वह नीचे उतरने लगी। इसी दौरान बस के चलने से वह संतुलन खो बैठी। पप्पी सिर के बल सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन

आरोप है कि यह घटना चालक और परिचालक की लापरवाही के कारण हुई। घटना के बाद परिचालक ने बस रोकी। उसने काफी देर तक परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया। इसके बाद परिजन पप्पी को बेहोशी की हालत में चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरौरा बस डिपो के परिचालक त्रिलोक सिंह ने घटना के संबंध में अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि महिला चलती बस से नीचे उतरने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। दूसरी ओर, थाना प्रभारी धीरज सिंह ने कहा कि पुलिस को इस मामले में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed