फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में लगी आग

Sun, 23 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sun, 23 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fire in mysterious circumstances
आग से जला पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
कंपिल के मोहल्ला चौधरियान निवासी कथा वाचक पंडित राजकरन मिश्रा के घर से कुछ दूरी पर जानवर बंधते हैं। यहां छप्पर पड़े हुए और भूसा भरा हुआ था। रविवार दोपहर करीब 2 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर में आग लग गई। लपटें देख गांव के लोग आनन-फानन में दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी पर राजकरन और इनके पुत्र शिवशरन आए और जानवरों को गांव वालों के सहयोग से बाहर निकाला। ग्रामीणों के सहयोग से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। राजकरन मिश्रा ने बताया कि आग की चपेट में आने से पंपसेट, चारा मशीन, 30 क्विंटल भूसा और शीशम की लकड़ी जलकर राख हो गई। करीब दो लाख रुपयों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed