फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Father killed in connection with illegal relations

अवैध संबंध के शक में पिता को मौत के घाट उतारा

Mon, 16 Apr 2018 11:40 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Mon, 16 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Father killed in connection with illegal relations
परिचय-शव को देखते परिवारीजन व अन्य - फोटो : amarujala
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। अवैध संबंध के शक में युवक ने घर में सो रहे पिता की खुरपी और फुकनी से हमला कर हत्या कर दी। पुत्रवधू ने पति पर ससुर की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हत्या में इस्तेमाल की गई खुरपी और फुकनी को कब्जे में ले लिया। हत्यारोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अमलईया मुकेरी निवासी बसंतलाल (70) खेतों में मजदूरी करता था। परिवार में बसंतलाल की पत्नी बिंदा, छोटा बेटा रामपाल और बहू उर्मिला व बच्चे हैं। बड़े बेटे की मौत हो चुकी हैं। बहू उर्मिला के मुताबिक सोमवार सुबह परिवार के सभी लोग गेहूं की कटाई करने खेत गए थे। दोपहर बसंतलाल खाना खाने घर आया था। कुछ देर बाद उर्मिला भी सास के साथ खाना खाने घर पहुंची। उर्मिला ने बताया कि खाना खाने के बाद ससुर बैठक में सो गए। तभी रामपाल कमरे में पहुंचा। फुकनी से ससुर के सिर में ताबड़तोड़ कई वार किए। चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और रामपाल के हाथ से फुकनी छीन ली। झल्लाए रामपाल ने कमरे में पड़ी खुरपी दोबारा पिता के सिर में मारने लगा। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर पुत्र भाग गया। चौकीदार की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक द्रविण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों व पड़ोसियों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि बेटे ने ही पिता की हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अवैध संबंधों में घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। कोतवाल ने बताया कि उर्मिला देवी ने पति रामपाल के खिलाफ ससुर की हत्या की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


इनसेट

कायमगंज। गांव अमिलैया मुकेरी निवासी मृतक बसंतलाल के दो पुत्र थे। बड़े पुत्र रामलड़ैते  की शादी उर्मिला से हुई थी। उर्मिला ने एक पुत्री को जन्म दिया। कुछ साल पूर्व रामलड़ैते की मौत हो गई। इस कारण उसकी पत्नी उर्मिला देवर रामपाल के साथ रहने लगी। बसंतलाल पत्नी बुंदा के साथ बैठक में रहते थे। पुत्र रामपाल को पिता पर अवैध संबंध का शक था। इससे वह पिता से नाराज रहता था। इसी शक में रामपाल ने पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed