फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer missing , feared abducted

किसान लापता, अपहरण का अंदेशा

Sat, 24 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 24 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Farmer missing , feared abducted
शौच के लिए गया किसान संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजन व ग्रामीण
विज्ञापन
किसान के अपहरण की आशंका जता रहे हैं। तहरीर के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना क्षेत्र के गांव छिछौनापुर निवासी मकरंद कुमार (45) पुत्र माखनलाल खेतीबाड़ी करते हैं। इसके अलावा वह सरनाम सिंह इंटर कालेज में लगी बस भी चलाते हैं।

गुरुवार रात करीब 8.30 बजे मकरंद कुमार ने पत्नी माया देवी और बच्चों के साथ भोजन किया। पेट दर्द होने पर वह शौच के लिए घर से निकल गए।  काफी देर तक जब वह लौटकर नहीं आए तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चला। पत्नी ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।  इस पर प्रधान वेदराम राजपूत आदि ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने आसपास खेतों में खोजबीन शुरू की।

उनका कहीं पता नहीं चला। रात 10.30 बजे प्रधान ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने कह दिया कि नाते-रिश्तेदारी में खोजबीन कर लें। सुबह तक आ जाएंगे। प्रधान वेदराम राजपूत ने बताया कि गुरुवार को कुछ संदिग्ध लोग गांव में घूम रहे थे। पत्नी माया देवी ने तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि मकरंद रिश्तेदारी में कहीं चले गए होंगे।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मकरंद के लापता होने से उनके पुत्र रंजीत, पुत्री प्रेमलता और पत्नी माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed