{"_id":"af4d52d9f11aaafbd814295383aad743","slug":"electoral-shot-in-revenge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में गोली मारी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 27 Sep 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्ची शराब के कारोबार व चुनाव की रंजिश में युवक को सरेशाम गोली मार कर
विज्ञापन
घायल कर दिया गया। परिजनों ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां से उसे रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ कर पिटाई कर
दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
गांव टिकुरियन नगला निवासी गौतम राजपूत पुत्र गेंदालाल रविवार की शाम घर के बाहर बैठा था। इसी बीच गांव के ही राजवीर सिंह का गौतम राजपूत से प्रधानी के चुनाव को लेकर विवाद होने लगा। कहासुनी होने पर हमलावरों ने गौतम के जबड़े में गोली मार दी। इससे गौतम लहूलुहान होकर गिर पड़ा। भाई रघुवीर सिंह ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से
हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान गांव के लोगों ने राजवीर, रक्षपाल, राधेश्याम को पकड़ कर पिटाई कर दी। घटना की सूचना एसपी को दी गई । इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के लोगों ने हमलावरों को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल शिवमोहन सिंह ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गांव के
लोगों ने बताया कि कच्ची शराब के कारोबार के रुपयों को लेकर झगड़ा हुआ था। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि गौतम का भाई प्रधान पद के चुनाव में तैयारी कर रहा है। हमलावर पक्ष भी प्रधान पद का दावेदार है। इसी को लेकर घटना को अंजाम
दिया गया। कोतवाल ने बताया कि शराब के रुपयों को लेकर घटना की गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। राजवीर के पास से 315 का तमंचा बरामद हुआ है।