{"_id":"2101808b7ee535fe4c670f6e3685ef23","slug":"dubious-death-of-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धावस्था में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्धावस्था में युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 23 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में युवक की जलकर मौत हो गई। मामले की जानकारी पर मायके से
विज्ञापन
पहुंची पत्नी ने ससुरालीजनों पर ही पति को जला कर मार डालने का आरोप लगाया।
गांव हुसैनपुर नौखंडा निवासी संजय उर्फ संजू (27) पुत्र सुरेशचंद्र
मजदूरी करता था। वह फतेहगढ़ में किराए का मकान लेकर रहता था। एक पखवारा से
उसकी पत्नी दुर्गादेवी कुशवाहा अपने मायके थाना मऊदरवाजा के गांव पचपुखरा
में पिता रामप्रकाश के यहां गई थी।
रविवार की सुबह संजय अपने गांव गया था। वहां देर शाम संदिग्ध हालात में आग लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को नहीं दी। जब इसकी जानकारी संजय की पत्नी दुर्गा को हुई तो वह अपने पिता के साथ ससुराल पहुंची। यहां दुर्गा का जेठ उपेंद्र से विवाद हो गया। इस पर महिला ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। दुर्गा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्गा देवी ने आरोप लगाया कि
ससुरालीजनों ने पति को आग लगा कर मार डाला है। आरोप लगाया कि जब ससुराल पहुंची तो ससुरालीजनों ने उसके साथ भी मारपीट की। ससुरालीजन उसके पति के हिस्से की जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं। इससे पहले भी पति का अपने भाइयों से विवाद हो चुका है। पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर पति को मार डालने का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि दो तीन दिनों से संजय परेशान था। कल शाम को उसने आग लगा कर आत्महत्या कर ली।