{"_id":"58bc56ff4f1c1b9069e7ea03","slug":"deserted-house-stealing-cash-and-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर से नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने घर से नकदी व जेवर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
घर के अंदर बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मोहल्ला बारहपत्थर में शनिवार बंद मकान से चोर एक लाख रुपये से अधिक के जेवर व नकदी चुरा ले गए। घटना के समय मकान मालिक परिजनों के साथ भाई की शादी में शामिल होने कासगंज गए थे। मोहल्ला बारहपत्थर निवासी रमेश चंद्र, पत्नी सत्यवती व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भाई की शादी में शामिल होने के लिए कासगंज जिले के कसबा सिकंदरपुर बेशय में गए थे। शनिवार रात घर के मेन गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे।
कमरों के ताले तोड़े और वहां बक्से में रखे 20 हजार रुपये व 1.25 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात चुरा लिए। इसमें एक जोड़ी सोने के झाले, तीन नाक के फूल, चार जोड़ी पायल व अन्य कीमती सामान शामिल है। रात में मोहल्ले के कुछ लोग बारात से लौटे तो उनकी नजर रमेश के मकान के बाहर टूटे ताले पर पड़ी। इस पर फोन करके उन्हें जानकारी दी गई। रात में ही मौके पर रमेश पहुंचे तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
गृहस्वामी के अनुसार चोरी की घटना से कुल 1 लाख 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। चोरी की सूचना पर थानाध्यक्ष मुकेश यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर गए और छानबीन की। आसपास खोजबीन की गई पर चोरों का कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चोरों का जल्द पता लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा।