फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cousin sister was feeding the fire misdemeanor drug

चचेरी भाभी ने नशीली गोली खिला कराया दुष्कर्म

Sat, 05 Sep 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 05 Sep 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Cousin sister was feeding the fire misdemeanor drug
चचेरी भाभी नशीली गोलियां खिलाकर अपने परिचित के दोस्त से किशोरी के साथ
विज्ञापन
दुष्कर्म करवाती रही। पहले तो मजबूरी में पीड़ित किशोरी चुप रही। आखिरकार आजिज आकर उसने पिता को पूरा वाकया बता दिया। इस पर पिता ने चचेरी भाभी, उसके दोस्त व दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।

थाना जहानगंज क्षेत्र की रहने वाली किशोरी पढ़ाई के लिए अपने चाचा के यहां फतेहगढ़ इलाके में पिछले साल से रह रही है। यह कक्षा 9 में पढ़ती है। चाचा उसकी चाची को लेकर इलाज के लिए अक्सर दिल्ली जाते रहते हैं। इनका शादीशुदा बेटा घर पर रह कर प्राइवेट नौकरी करता है। बकौल किशोरी, चचेरी भाभी के संबंध मोहल्ले के एक युवक से थे। वह घर आता जाता

था। भाभी के इस दोस्त के संग उसका साथी शहनूर भी आने जाने लगा। उसकी नजर किशोरी पर पड़ गई। उसने किशोरी से संबंध बनवाने की पेशकश उसकी भाभी से की। भाभी ने किशोरी इस संबंध में कहा तो उसने मना कर दिया। यह चाची को नागवार लगा। आरोप है कि भाभी ने एक दिन किशोरी को चाय में नशीली गोलियां दे दीं। इसके बाद शहनूर ने उसके साथ

दुष्कर्म किया। फिर यह सिलसिला चल निकला। किशोरी ने कई बार भाभी से इसकी शिकायत की। इस पर भाभी ने पढ़ाई बंद कराने के साथ ही उसे जानमाल की धमकी दी। धीरे-धीरे शहनूर का दुस्साहस बढ़ गया और वह किशोरी से उसके होशोहवास में भी संबंध बनाने लगा। शारीरिक उत्पीड़न बढ़ते चले जाने पर किशोरी ने पिता को बताया। पिता ने आरोपी भाभी के परिवार

वालों को इसकी जानकारी दी। इससे वह किशोरी के पिता पर ही उखड़ गए। इन्होंने उसे गालीगलौज कर जानमाल की धमकी दी। इस पर किशोरी के पिता ने शुक्रवार को फतेहगढ़ कोतवाल अजीत सिंह को तहरीर दी। कोतवाल के आदेश पर पुलिस ने भाभी, उसके दोस्त और शहनूर मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed