फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cousin killed student of Class II student

चचेरे भाई ने की कक्षा दो के छात्र की हत्या

Tue, 16 Jan 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cousin killed student of Class II student
kin of deceased - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चचेरे भाई ने कक्षा दो के छात्र का अपहरण कर कुकर्म किया। फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया। दिन भर की मशक्कत के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाने के कनकौली गांव निवासी अरजेंद्र प्रताप सिंह का कक्षा दो में पढ़ने वाला बेटा अंश (6) रविवार दोपहर गांव के बच्चों के साथ पास के स्कूल में खेलने गया था। इस दौरान वह गायब हो गया। शाम तक उसके घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। देर रात तक पता न चलने पर अरजेंद्र सिंह ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में सूचना दी। पुलिस ने अंश के साथ खेल रहे बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने अंश को गांव निवासी दो युवकों के बुलाकर ले जाने की बात बताई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर दोनों को छोड़ दिया। सोमवार सुबह से फिर खोजबीन शुरू हुई। इस बीच गांव से कुछ दूर स्थित खेत में झाड़ियों के पीछे अंश का शव मिला। शव पेट के बल पड़ा था। मुंह पर टेप लगा था और जीभ बाहर निकली थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप सिंह व एएसपी त्रिभुवन सिंह समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फिगर प्रिंट टीम ने भी जांच पड़ताल की। घटनास्थल से बरामद एक अंग्रेजी शराब की अद्धी व देसी शराब का क्वार्टर पुलिस ने कब्जे में लेकर सील कर दिया। अरजेंद्र प्रताप सिंह ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। इसमें कुकर्म की पुष्टि हुई। इससे पुलिस ने अंश के साथ खेलने वाले छात्रों से दोबारा पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि झाड़ियों में शव देखकर जानकारी देने वाले अंश के चचेरे भाई से पूछताछ की गई तो वह हड़बड़ा गया। इससे शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गया। आरोपी ने बताया कि वह बहाने से बच्चे को खेत में ले गया। पोल खुलने की डर से गला कस कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed