{"_id":"575ef7e64f1c1b4d1f11b6ea","slug":"chedchad","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बुरी नीयत से दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बुरी नीयत से दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। घर में काम कर रही महिला को युवक न बुरी नीयत से दबोच लिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की रहने वाली महिला रविवार की शाम घर पर काम कर रही थी। पति बाजार से सब्जी लेने के लिए गया हुआ था।
इस बीच गांव के युवक ने उसे अकेला पाकर घर में दबोच लिया। महिला के विरोध करने पर युवक ने उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।
महिला के शोर मचाने पर युवक वहां से भाग गया। जब पति आए तो महिला ने इसकी जानकारी दी। पीड़िता को लेकर परिवार के लोग थाने पहुंचे।
यहां पर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस के बाद महिला ने एसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई।