फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Center lock perspex ATM avoided loot

सेंटर लॉक न टूटने से एटीएम लुटने से बचा

Tue, 30 Jun 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 30 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Center lock perspex ATM avoided loot
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव रजलामई में स्थित बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम का
विज्ञापन
शटर का सेंटर लॉक न टूटने के चलते लुटने से बच गया। सशस्त्र बदमाशों ने पास की दुकान में सो रहे गार्ड और सफाई कर्मचारी को शटर की चाबी न देने पर जमकर पीटा। इसके बाद बदमाश दोनों को पकड़कर आम के बाग में ले गए और यहां भी जमकर पिटाई की। लूटपाट में असफल होने

पर बदमाश भाग गए। गार्ड और सफाईकर्मी की सूचना पर थाना पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंची। मंगलवार सुबह बैंक प्रबंधक और एटीएम के सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। गांव रजलामई में बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम बैंक के पास ही है। यहां गार्ड हरेंद्र कुमार तैनात हैं। गार्ड के मुताबिक सोमवार रात वह एटीएम बंद कर पास

में ही दूसरी दुकान में सफाईकर्मी अखिलेश कुमार निवासी रजलामई के साथ सो रहा था। रात करीब 2 बजे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश असलहों से लैस होकर आए और उन्हें दबोच लिया। इन्होंने एटीएम की चाबी मांगी तो उन्होंने चाबी न होने की बात कही। इस पर बदमाश दोनों को पकड़कर पास में ही आम के बाग में ले गए और जमकर पिटाई की। इसके बाद दो

बदमाशों ने एटीएम के शटर के ताले तोड़ दिए लेकिन सेंटर लॉक नहीं तोड़ सके। इससे शटर नहीं खुल सका। गुस्साए बदमाश फिर बाग में पहुंचे और उन्होंने दोनों को फिर से पीटा। इसके बाद भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद अखिलेश और हरेंद्र थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। रात में ही थानाध्यक्ष प्रदीप यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टूटे

ताले कब्जे में ले लिए। मंगलवार को बैंक प्रबंधक मंजीत कुमार और एटीएम के सुपरवाइजर पंकज राठौर एटीएम पर पहुंचे। उन्होंने एटीएम चेक किया तो कैश ठीक मिला। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मंजीत कुमार ने बताया कि शटक का सेंटर लॉक न टूटने से एटीएम की लूट होने से बच गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed