फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Canteen owner to steal millions from home

कैंटीन मालिक के घर से लाखों की चोरी

Sat, 03 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sat, 03 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Canteen owner to steal millions from home
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
जीआरपी थाने से चंद कदम की दूरी पर कैंटीन ठेकेदार के घर से  चोर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। मामले की सूचना जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने शहर कोतवाली का मामला बता कर कैंटीन मालिक को रेलवे रोड चौकी पुलिस के पास भेज दिया। फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नगलादीना निवासी रमेश गुप्ता उर्फ झब्बू की फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर कैंटीन हैं। रमेश गुप्ता जीआरपी थाने के पास स्थित रेलवे के क्वार्टर में किराए पर रहते हैं। इनकी बेटी शिवांगा  एनएकेपी इंटर कालेज में पढ़ाई कर रही है। रात को शिवांगा पास में ही रहने वाली रेलवेकर्मी चंद्रावती के घर सोने चली जाती है। रमेश गुप्ता रात को फतेहगढ़ चले जाते हैं। गुरुवार की रात भी रमेश गुप्ता कमरे में दो तालों को लगाकर फतेहगढ़ चले गए। इनकी बेटी पड़ोसी चंद्रावती के यहां सोने के लिए चली गई थी। रात किसी समय चोरों ने मेनगेट में लगे तालों को तोड़ दिया। यह घर के अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखी अलमारी और बक्सों को खोलकर नगदी और जेवर निकाल ले गए।
विज्ञापन


शुक्रवार की तड़के आसपास के लोगों ने दरवाजा खुला देखा तो चंद्रावती को इसकी जानकारी दी। बेटी शिवांगा कमरे में गई तो यहां पर सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना रमेश गुप्ता को दी गई। इसके बाद वह  मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने घटनास्थल फर्रुखाबाद कोतवाली का बताकर कैंटीन मालिक को वहां रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद रमेश गुप्ता ने रेलवे रोड चौकी पहुंच कर मामले की सूचना दी। पुलिस जांच पड़ताल कर बैरंग लौट गई। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रमेश गुप्ता ने बताया कि चोर 3.50 लाख रुपये नगद और 2.50 लाख के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed