फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BSP leader shot accountant

बसपा नेता के मुनीम की गोली मार कर हत्या

Sun, 09 Aug 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 09 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
BSP leader shot accountant

बसपा नेता के मुनीम की तमंचे से गोली मार कर हत्या कर

विज्ञापन
दी गई। मुनीम के परिजनों ने मृतक के  साथ किराए के मकान में रहने वाले प्रधानपति पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी फरार है। देर रात तक अस्पताल में बसपाई जुटे रहे। सीओ ने अस्पताल पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली।

जहानगंज थाना क्षेत्र के मूसा खेड़िया निवासी कौशल कटियार (44) बसपा नेता महेंद्र कटियार के ईंट भट्टे पर मुनीम थे। वह शहर के नेकपुर चौरासी निवासी प्रेमनारायण चौबे के मकान में किराए पर परिवार के साथ रहते थे।

इसी मकान में बगल वाले पोर्सन में जहानगंज थाना क्षेत्र के नूरपुर बरनैया की ग्राम प्रधान व उनके पति श्याम सिंह रहते हैं। श्याम सिंह और कौशल कटियार के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहा है। बताया जाता है कि शनिवार शाम कौशल कटियार ईंट भट्टे से वापस लौटे।

इस दौरान रात करीब नौ बजे  किसी बात को लेकर उनके और प्रधानपति के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि प्रधानपति श्याम सिंह ने गुस्से में आकर तमंचे से कौशल कटियार को गोली मार दी।

गोली लगते ही वह गिर पड़े और तड़पने लगे। इससे चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग जुट गए। आनन-फानन में उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहंा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बसपा नेता महेंद्र कटियार सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए।

कुछ ही देर में मुनीम के परिवार के लोग भी गांव से आ गए। इस बीच सीओ सिटी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और परिजनों से तहरीर देने को कहा।

कोतवाल ने बताया कि परिजनों ने प्रधानपति श्याम सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed