फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brother-in - law moved knife between the two injured

देवर-भाभी के बीच चले चाकू, दोनों घायल

Mon, 30 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 30 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Brother-in - law moved knife between the two injured
फतेहगढ़ के मोहल्ला रंगसाजान में सोमवार को मौसेरे देवर और भाभी में विवाद
विज्ञापन
हो गया। इस दौरान चाकू चलने से दोनों लोग जख्मी हो गए। देवर की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के बजरिया रामलाल निवासी विक्रम सिंह उर्फ चंकी सोमवार को सुबह करीब 11 बजे अपने मौसा अनिल वर्मा के पुत्र सुमित वर्मा उर्फ श्यामजी के घर मोहल्ला रंगसाजान फतेहगढ़ आया था। सुमित वर्मा दुकान पर गया था। पत्नी विनीता घर पर अकेली थी।

विनीता और मौसेरे देवर विक्रम सिंह का किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों में चाकू चलने से यह घायल हो गए। जानकारी मिलने पर सुमित वर्मा दुकान से घर आ गए।   घायल विनीता को नर्सिंग होम और विक्रम  को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।  सुमित वर्मा ने फतेहगढ़ कोतवाली में विक्रम सिंह उर्फ चंकी के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा कि विक्रम ने घर

आकर पत्नी से रुपयों की मांग की। उसके इनकार करने पर विवाद हुआ। चंकी ने पत्नी को चाकू से घायल कर दिया। मोहल्ले वालों के आने पर चंकी ने खुद अपने पेट में चाकू मार लिए। इससे वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed