फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Breaking four lac stolen goods

ताला तोड़कर चार लाख का माल चोरी

Wed, 18 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 18 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Breaking four lac stolen goods
मकान का ताला तोड़ कर चोर लाखों रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन
सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर के बावजूद  पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। गांव चांदपुर निवासी रामसेवक कटियार अपने दूसरे मकान में सो रहे थे। पहले मकान में ताला पड़ा था। उनका बेटा आशीष अपने परिचित को देखने अस्पताल गया था। वहां से लौटकर वह पिता के पास जाकर सो गया। इस दौरान रात में किसी समय चोर बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। यहां रखी

अलमारी और बक्सों को तोड़कर जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए। बुधवार की सुबह मकान का ताला टूटा देखकर परिजनों को अंदेशा हुआ। ये अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा देख चोरी का पता चला। देखते ही देखते यहां पर काफी लोग जमा हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस काफी समय बाद मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर लौट गई। इसको लेकर ग्रामीणों में

आक्रोश है। परिजनों ने बताया कि चोर घर से 20 हजार रुपये नगद  और करीब चार लाख रुपये की कीमत के जेवर, गैस सिलेंडर, मोबाइल और कपड़े चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
उधर, मुखबिर की सूचना पर बुधवार को जीआरपी के सिपाहियों ने ठंडी सड़क से एक रिक्शा चालक को सिलेंडर चोरी के आरोप

में हिरासत में ले लिया। पूछताछ में रिक्शा चालक ने अपना नाम सोनू निवासी ढिलावल बताया। उसने बताया कि एक युवक उसके रिक्शे पर सिलेंडर रखकर लालदरवाजा ले गया था। यहां पर उसने सिलेंडर उतार दिए। वहीं सिपाहियों का कहना है कि 15 मार्च को नवभारत सभा भवन में आयोजित हुए एक शादी समारोह से दो सिलेंडर चोरी हुए थे। इसकी सूचना जीआरपी में दी गई थी। मुखबिर की सूचना पर सोनू को पकड़ा है। जांच के बाद रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed