फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Break the lock of the house of lacs of stolen property.

मकान का ताला तोड़ कर लाखों की संपत्ति चोरी

Mon, 09 Feb 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 09 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Break the lock of the house of lacs of stolen property.
मकान का ताला तोड़ कर चोर लाखों रुपये की कीमत के जेवरात और नगदी चोरी कर
विज्ञापन
ले गए। सूचना पर पहुंची गश्ती पुलिस ने मामले की जानकारी की।  पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। गृहस्वामी केे घर से  निकलने के तीन घंटे के अंदर चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है।

मोहल्ला नवाब न्यामत खां पश्चिम अंबरीश अरोरा की स्टेट बैंक रोड पर जूता-चप्पल की दुकान है। रविवार की रात 9 बजे अंबरीश परिवार के साथ मकान में ताला डाल कर  शहर में एक शादी समारोह में गए थे। उनके जाते ही चोराें ने मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद कमरों के तालों तोड़कर नगदी और जेवर पार कर दिए। रात करीब 11.30 बजे अंबरीश परिवार के साथ घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। अंदर के कमरों का सामान फैला पड़ा था। गली में भी कुछ सामान छितराया था।

चोरी की जानकारी रात में ही गश्ती पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर शक जताया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी को भी फोन पर सूचना दी गई लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचे।

दुकानदार ने बताया कि चोर 4.50 लाख के जेवरात और 11, 500 हजार रुपये  नगद चोरी कर ले गए। इनका कहना था कि वह लोग करीब तीन घंटा के लिए बारात में शामिल होने के लिए गए थे। इनका कहना था कि चोरों को मालूम था कि रात को वह लोग वापस लौट आएंगे। इसलिए  उनके जाते ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed