{"_id":"570408c74f1c1bd134c8147e","slug":"bloodhound-theft-came-on-the-second-day-did-not-get-a-clue","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के दूसरे दिन पहुंचा खोजी कुत्ता, नहीं मिला सुराग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के दूसरे दिन पहुंचा खोजी कुत्ता, नहीं मिला सुराग
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
सुराग लगाता खोजी कुत्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत परिसर में हुई चोरी के दूसरे मंगलवार को डॉग स्क्वाएड की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। टीम को कोई सुराग नहीं मिल सका। फतेहगढ़ स्थित जिला पंचायत परिसर में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शिशुपाल यादव अवकाश पर चल रहे है। उनके आवास पर ताला लगा हुआ था। रविवार की रात चोरों ने आवास का ताला तोड़ कर सामान की चोरी की थी।
सोमवार को जब चौकीदार रामप्रकाश ने इसकी जानकारी फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। सोमवार को डॉग स्क्वाएड को नहीं बुलाया गया था। मंगलवार को खोजी कुत्ता ऑस्कर कोई सुराग नहीं लगा सका। फिलहाल आवास से क्या-क्या सामान चोरी गया। इस बारे में अभी तक कोई पता नहीं चला। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।