{"_id":"223c8b16c921921de41cc8078d9016d9","slug":"bjp-district-vice-precident-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 09 Sep 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से दवा लेने आते समय भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर हमला कर दिया गया। इस
विज्ञापन
दौरान हमलावरों ने भाजपा नेत्री के चालक से मारपीट कर चाकू मार दिया। सूचना
मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची । भाजपा नेत्री ने आरोप लगाया कि उन्होंने
कोतवाली पुलिस को हमलावरों से जान का खतरा होने की जानकारी पहले ही दे दी
थी।
भाजपा की जिला उपाध्यक्ष मोहल्ला गढ़ी कोहना नई बस्ती निवासी रमा कनौजिया बुधवार की देर शाम कार से दवा लेने के लिए आवास विकास की ओर आ रही थीं। क्रिश्चियन इंटर कालेज के पास से गुजरते समय बाइक सवार हमलावरों ने कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया। हमलावरों ने कार चालक राजू तिवारी को गाड़ी से उतार कर पीटना शुरू कर दिया। इसका भाजपा
नेत्री ने विरोध किया तो उनको भी हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने राजू पर चाकू से वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। घटना की जानकारी मिलने पर कादरी गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। रमा कनौजिया ने पुलिस को बताया कि हमलावरों में नाला मछरट्टा निवासी लाला कचौड़ी और इसके
साथी शामिल थे। इन्होंने बताया कि कुछ समय पहले लाला कचौड़ी ने उनके पुत्रों पर रेलवे रोड पर फायरिंग कर दी थी। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी रंजिश को लेकर लाला कचौड़ी और इसके साथी धमकियां दे रहे थे। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को एसपी से मिलकर घटना की जानकारी देगी।