{"_id":"5766e74b4f1c1bd76711b61b","slug":"bhagwat-katha-violence-by-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा में युवकों ने किया उपद्रव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भागवत कथा में युवकों ने किया उपद्रव
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते लोग
- फोटो : अमर उजाला
राजेपुर। भागवत कथा में दो युवकों ने जमकर उपद्रव किया। इन्हाेंने कथा व्यास से मारपीट कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक फरार हो गए। कथा व्यास ने मारपीट कर 30 हजार रुपये और कपड़ा लूट लिए जाने की सूचना थाने में दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर में सड़क किनारे श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। शनिवार की शाम कथा के चौथे दिन कथा वाचक रजनेश कुमार शास्त्री कृष्ण लीलाओं का वर्णन कर रहे थे। इनके साथ पंकज कुमार, श्यामबाबू, रघुवीर और दिनेश निवासी नगला मन्न थाना नवाबगंज भी थे।
विज्ञापन
इसी दौरान मोहद्दीनपुर निवासी मनोज कुमार उर्फ झंगड़ी और पप्पू यादव आ गए। इन्होंने हंगामा और उपद्रव करना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर यह कथा वाचक रजनेश कुमार के साथ अभद्रता कर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
कथा में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दरोगा बीपी सिंह मौके पर पहुंचे। इनके पहुंचने से पहले ही उपद्रव कर रहे युवक फरार हो गए। पुलिस ने इनको पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी की। यह लोग पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
कथा व्यास रजनेश कुमार शास्त्री ने इन लोगों के विरुद्ध थाने में सूचना दी है। इसमें कहा है कि इन लोगों ने उनके साथ अभद्रता कर मारपीट की। यह 30 हजार रुपये व कपड़ा लूट ले गए। थानाध्यक्ष मोहित लाल यादव ने बताया कि मारपीट हुई है। पुलिस जांच कर रही है।