फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Arrested three vicious robbery plan

लूट की योजना बनाते तीन शातिर दबोचे

Fri, 24 Jul 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 24 Jul 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
Arrested three vicious robbery plan
स्वाट टीम ने गुरुवार की रात लूट की योजना बना रहे तीन शातिरों को मुठभेड़
विज्ञापन
के दौरान गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके दो साथी भाग गए। पकड़े गए शातिरों से पुलिस ने तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। बाइक को कब्जे में ले लिया है। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये का ईनाम देने का एलान किया है।

स्वाट टीम प्रभारी ब्रजेश यादव को गुरुवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ शातिर चिलसरा रोड हनुमान मंदिर के पास लूट की योजना बना रहे हैं। इस पर टीम प्रभारी और मऊदरवाजा पुलिस ने छापेमारी के लिए घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर बदमाश फायरिंग करने लगे। पुलिस टीम ने बमुश्किल खुद को बचाकर तीन बदमाशों को दबोच

लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम सुखलाल ठाकुर उर्फ सुक्खा निवासी गदनपुर थाना शमसाबाद, भगत सुनार निवासी सिकत्तरबाग कोतवाली फर्रुखाबाद, सोनू निवासी उकरमुहा थाना पसिगवां जिला लखीमपुर खीरी बताए। दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग गए।

एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से 315 बोर के दो और एक 12 बोर तमंचा कारतूस बरामद किए गए। इनसे पांच-पांच सौ ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद हुआ। एसपी ने टीम को पांच हजार का ईनाम दिया। बदमाशों से मिली बाइक पुलिस ने कब्जे में ले ली है। बताया गया कि बदमाश शहर के एक सराफा व्यापारी को लूटने

की योजना बना रहे थे। इन पर कई आपराधिक मामले दर्ज ंहै। उधर भगत सुनार की पत्नी ने पति को फर्जी तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है। उसका कहना था कि घर के पास मंदिर में भागवत हो रही थी। यहीं पर पति बैठे थे। उसी समय टीम उन्हें घर से पकड़ ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed