फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Angry young man was beaten to death by suicide

मारपीट से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

Tue, 03 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 03 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Angry young man was beaten to death by suicide
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau

फर्रुखाबाद। मारपीट से क्षुब्ध युवक ने सोमवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो भाई रविवार की रात युवक से उधारी के रुपये मांगने गए थे। पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों के घर पहुंची तो महिलाओं ने दरोगा को रोक हंगामा किया। महिलाओं ने झूठा फंसाए जाने की बात कही है। आरोपी घर से भाग गए थे। दरोगा ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांव पपियापुर निवासी नीलू (20) पुत्र मानसिंह राजपूत मजदूरी करते थे। नीलू ने कुछ समय पहले गांव के ही शेर सिंह से एक हजार रुपये उधार लिए थे। समय बीत जाने के बाद शेर सिंह अपने रुपयों का तगादा करने लगे। रविवार की रात शेर सिंह नीलू के घर पहुंचे।
विज्ञापन


शेर सिंह ने पैसे न मिलने पर नीलू के साथ मारपीट कर दी और देख लेने की धमकी देकर चले गए। इस बात से घबराए युवक ने सोमवार की दोपहर मकान के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खेत से काम कर जब पिता मान सिंह घर लौटे तो बेटे को लटका देखकर ग्रामीणों की मदद से उसे उतारकर प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शेर सिंह और उसके भाई पिटई के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। आईटीआई चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार आरोपियों को पकड़ने के लिए पहुंचे तो परिवार की महिलाओं ने दरोगा को रोक लिया और हंगामा करने लगीं। महिलाओं का कहना था शेर सिंह और पिटई को झूठा फंसाया गया है। घर में आरोपी नहीं मिले। दरोगा ने महिलाओं को भरोसा दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed