फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बीस साल पुरानी फोटो से बाबा वीरेंद्र देव को कैसे ढूंढेगी सीबीआई

बीस साल पुरानी फोटो से बाबा वीरेंद्र देव को कैसे ढूंढेगी सीबीआई

Thu, 04 Apr 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
बीस साल पुरानी फोटो से बाबा वीरेंद्र देव को कैसे ढूंढेगी सीबीआई
फर्रुखाबाद। पुलिस, सीबीआई व अन्य सुरक्षा व जांच एजेंसियों के लिए बाबा वीरेंद्र देव एक अबूझ पहेली बन चुका है। 20 साल से उसका पता नहीं चला है। यहां तक कि सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी के पास उसकी कोई नई तस्वीर तक नही हैं। किसी को यह तक नहीं पता है कि बाबा वीरेंद्र देव अब दुनिया के किस कोने में है और कैसा दिखता है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल कसबा निवासी बाबा वीरेंद्र देव को 1998 में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद वह जमानत पर बाहर आया तो दोबारा पुलिस के हाथ नहीं लगा। देश के हर कोने में उसका नेटवर्क, आश्रम और आध्यात्मिक विश्वविद्यालय खुले हैं। बाबा पर दिल्ली, मुंबई, जम्मू समेत कई शहरों में गंभीर मामले दर्ज हैं। कई मामलों में जांच सीबीआई के पास है। लेकिन, 1998 के बाद से किसी को बाबा के विषय में कुछ पता नहीं चला। यहां तक कि सीबीआई ने दो सालों में कंपिल स्थित आश्रम पर कई बार छापे मारे और पूछताछ की।
विज्ञापन


बुधवार को सीबीआई ने बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि बाबा की पहचान कैसे होगी। सीबीआई हो या पुलिस या कोई अन्य जांच एजेंसी किसी के पास बाबा की कोई लेटेस्ट या दो से तीन साल पुरानी तस्वीर तक नहीं हैं। पुलिस रिकॉर्ड में 1998 में ली गई बाबा की तस्वीर ही नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवादार ही बन सकते हैं बाबा को पकड़वाने का जरिया
20 साल से गायब बाबा को पकड़वाने में उसके सेवादार ही जरिया बन सकते हैं। लेकिन बाबा के सेवादार कुछ बोलने को तैयार नहीं होते हैं। अब तक पुलिस व सीबीआई की टीमें बाबा के विभिन्न आश्रमों से सैकड़ों लड़कियों को आजाद करा चुके हैं। लेकिन कोई भी अब तक कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ। ना ही कोई बाबा की पहचान बता सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed