{"_id":"5c630e16bdec2232285b0ec1","slug":"91549995542-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता ने विधायक से मिलकर पुलिस की खोली पोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीड़िता ने विधायक से मिलकर पुलिस की खोली पोल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाइक पर लिफ्ट देकर युवती से काल सेंटर में दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने प्रधान सहित दो लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार को पीड़िता ने सदर विधायक से मिलकर पुलिस के कारनामे की पोल खोलते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इस पर विधायक ने फतेहगढ़ कोतवाल को तलब कर नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को कहा।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की निवासी युवती भजन गायक है। शनिवार रात उसका कार्यक्रम जनपद हरदोई में लगा था। इससे वह रविवार सुबह वहां से आकर पांचाल घाट पर बस से उतरने के बाद वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच वहां पहुंचे फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव धन्सुआ के प्रधान सुरजीत ने घर तक छोड़ने का आश्वासन देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। उसे नेकपुर चौरासी गुमटी के निकट स्थित अपने काल सेंटर ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह किसी तरह अर्द्धनग्न अवस्था में वहां से भाग निकली। राहगीरों ने उसे तौलिया देकर लाज बचाई।
मौके पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले गई। वहां उससे तहरीर लिखवाकर प्रधान व उसके साथी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने काल सेंटर से युवती का पर्स व मोबाइल भी बरामद किया, लेकिन उसके कपड़े नहीं मिले। पुलिस ने काल सेंटर में ताला जड़ दिया। कार्रवाई के नाम पर दबिश दी और मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। वहीं, आरोपी अब समझौते का दबाव बना रहा है। युवती ने सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी से मिलकर सारी दास्तान सुनाई। पीड़िता ने काल सेंटर पर काले कारनामों की भी जानकारी दी। इस पर विधायक ने कोतवाल को फोन कर तलब किया। पीड़िता के बताए अनुसार धाराओं में मुकदमा तरमीम कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की सिफारिश की। कोतवाली प्रभारी रजनेश सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।