फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग, दो के गोली लगी

रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग, दो के गोली लगी

Sun, 27 Jan 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग, दो के गोली लगी
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरपुर में रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। इसमें एक पक्ष के दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में लोहिया अस्पाल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


गांव हैदरपुर निवासी सत्येंद्र सिंह राठौर (53) का बेटा योगेश 26 जनवरी को गांव के विष्णु प्रताप सिंह के बेटे नितिन की बारात में जनपद हरदोई गया था। वहां गांव के चालक पुष्पेंद्र का वैभव ऊर्फ कन्हैया से बोलेरो में बैठने को लेकर विवाद हो गया। योगेश ने पुष्पेंद्र का पक्ष लिया। इस पर वैभव व उसके चाचा रिंकू और रामपाल ने योगेश के साथ मारपीट कर दी। रविवार सुबह वैभव का चचेरा भाई प्रियम पुत्र धर्मेंद्र गांव नगला नीब रठौरा में ट्यूशन पढ़ने गया था। इसी दौरान योगेश आदि ने प्रियम के साथ मारपीट कर दी। उसने घर पहुंचकर इसकी जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद दोनों पक्ष गांव में आमने सामने आ गए। दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। इस दौरान सत्येंद्र सिंह व उनके पक्ष के शिवा (20) पुत्र कृष्ण कुमार गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई। पर तब तक फायरिंग करने वाले दोनों पक्षों के लोग भाग गए थे। पुलिस ने घायल सत्येंद्र सिंह को लोहिया अस्पताल भेज दिया। शिवा की सीएचसी में मरहम पट्टी कराई गई। कोतवाल दधिबल तिवारी ने बतया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में चल रही प्रधान के चुनाव की रंजिश
वैभव के चाचा रिंकू ने वर्ष 2015 में प्रधान का चुनाव लड़ा था। इसमें वह हार गए थे। सत्येंद्र सिंह ने गांव के हीरा सिंह की चुनाव में मदद की थी। हीरा सिंह चुनाव जीत गए थे। इसके बाद से ही दोनों पक्षों में रंजिश के चलते तनातनी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed