{"_id":"5cd9ac36bdec22078b29256e","slug":"61557769270-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से विवाद में भाजयुमों नेता के भतीजे सहित तीन फंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस से विवाद में भाजयुमों नेता के भतीजे सहित तीन फंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालू भरी ट्रैक्टर ट्राली हटाने को लेकर विवाद व विधायक के कार्यालय में मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में चौकीदार ने भाजयुमो नेता के भतीजे सहित तीन के खिलाफ मारपीट, एससीएसटी एक्ट व अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
इस मामले में पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने को रविवार को सांसद, तीन विधायकों के साथ जिलाध्यक्ष एसपी से मिले थे। नगर के मोहल्ला नोनियमगंज में भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक का जनसंपर्क कार्यालय है। वहीं भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष पिंटू राठौर का प्रतिष्ठान है।
वहां 9 मई की शाम करीब सात बजे बालू भरी ट्रैक्टर-ट्राली हटाने को लेकर पिंटू के भतीजे संघ के शारीरिक प्रमुख अमन राठौर से सिपाही व चौकीदार का विवाद हो गया था। भाजपा नेताओं ने पुलिस पर विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़ कर अमन व अन्य से मारपीट करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
अमन ने पुलिस के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसकी सीओ जांच कर रहे हैं। घटना के तीन दिन बाद रविवार रात चौकीदार रघुवीर सिंह कठेरिया निवासी सिनौली ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि वह कोतवाली में चौकीदार हैं। 9 मई को मोहल्ला नोनियमगंज में जाम में फंसे बालू भरे ट्रैक्टर-ट्राली को बैक कराकर जाम खुलवा रहे थे।
तभी वहां मौजूद अमन से साइड में खड़े होने को कहा। वह जातिसूचक गालियां देने लगे और अपने दो साथियों के साथ मिलकर लात घूसों से मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह ने संघ शारीरिक प्रमुख अमन राठौर व दो अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
गौरतलब है कि रविवार को सांसद मुकेश राजपूत और तीन विधायक एसपी से मिले थे। उन्होंने भाजपा विधायक के कार्यालय पर तोड़फोड़ करने और अमन से मारपीट के आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने सिपाही मुनेंद्र को कोतवाली हटा दिया था।
पर दूसरे दिन ही भाजयुमो नेता के भतीजे अमन राठौर व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को इंस्पेक्टर जसवंत सिंह छुट्टी पर चले गए।
पुलिस से विवाद में भाजयुमो नेता के भतीजे सहित तीन फंसे
चौकीदार ने एससीएसटी एक्ट व अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया
बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली हटाने को लेकर हुआ था विवाद