फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   छात्रा का अपहरण कर ले जा रहे युवकों को दबोचा

छात्रा का अपहरण कर ले जा रहे युवकों को दबोचा

Fri, 11 Jan 2019 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
छात्रा का अपहरण कर ले जा रहे युवकों को दबोचा
कोचिंग के बाहर से बीटीसी छात्रा का कार सवार तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। यह देख कोचिंग के शिक्षक ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस व परिजनों ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस तीन युवकों व छात्रा को कोतवाली लेकर पहुंची। वहां से एक युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पिता ने तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा टैट की कोचिंग कर रही है। शुक्रवार दोपहर को उसके पिता उसे कोचिंग में छोड़ गए। कोचिंग के शिक्षक अरुण कुमार नहीं आए थे। इसके चलते छात्रा कोचिंग के बाहर खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी वहां स्कार्पियो से डूंगरपुर के मजरा दलजीत सिंह निवासी आदित्य उर्फ शानू पुत्र गोपेंद्र सिंह, अपने मित्र गांव पखना निवासी चंद्र उदय कुमार पुत्र कश्मीर सिंह व जनपद गोरखपुर थाना गगहा के गांव गाजपुर निवासी हैप्पी यादव पुत्र अरविंद के साथ पहुंचा।

आदित्य ने पहुंचते ही छात्रा से उसका मोबाइल छीन लिया। उससे मोबाइल खोलने को कहने लगा। इसका छात्रा ने विरोध किया। इससे दोनों में कहासुनी होने लगी। यह देख वहां मौजूद छात्र पहुंच गए।

उन्होंने आदित्य व उनके साथियों के साथ हाथापाई कर दी। इसी दौरान आदित्य ने छात्रा को उठाकर कार में डाल लिया और अपने साथियों के साथ कार से भाग निकला। तभी वहां शिक्षक अरुण कुमार पहुंच गए।

उन्होंने तत्काल मामले की सूचना ताजपुर चौकी इंचार्ज को दे दी। उधर, मौका पाकर छात्रा ने भी अपने पिता को फोन कर दिया। इस पर छात्रा के परिजनों व पुलिस ने घेराबंदी कर ली। उन्होंने गांव नाहरैया के पास कार को घेरकर पकड़ लिया। कार, युवकों व छात्रा को कोतवाली ले जाया गया। वहां चंद्र उदय पुलिस को चकमा देकर भाग गया।

छात्रा के पिता कुशल पाल ने तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल दधिवल तिवारी ने बताया कि एक युवक पकड़ने के दौरान नाहरैया से ही भाग गया था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।



गांव दलजीत सिंह निवासी आदित्य का पहले कुशपाल के घर आना-जाना था। आदित्य लखनऊ में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। हैप्पी यादव पहले आदित्य के साथ लखनऊ में पढ़ाई करता रहा है। इससे उसकी उससे दोस्ती हो गई।


छात्रा का अपहरण कर ले जा रहे युवकों को दबोचा
एक युवक पुलिस को चकमा दे कोतवाली से खिसका
पिता ने दो नामजद युवकों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed