फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   50 bigha crops of wheat burnt

गेहूं की 50 बीघा फसल जली

Wed, 12 Apr 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 12 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
50 bigha crops of wheat burnt
सिरसा गांव में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से जली हुई फसल। - फोटो : amar ujala
कंपिल थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में हाईटेंशन लाइन के आपस में टकराने से खेत में 50 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कई घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। दमकल के देर से पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। सिरसा गांव में हरनेश के साढ़े चार बीघे खेत में गेहूं की फसल थी। उसके खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। बुधवार सुबह 10 बजे चिड़िया तार से टकरा गई। इससे निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने जल्दी ही हरवीर, दृगपाल, पेशकार, राजपाल, जयवीर, बुद्धलाल के खेतों को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इन किसानों की करीब 50 बीघा की फसल जलकर नष्ट हो गई।  चौकी इंचार्ज व थानाध्यक्ष मुकेश यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीण राजेश ने बताया कि कई बार 100 नंबर डायल किया पर फोन नहीं लगा। दमकल को सूचना दी गई लेकिन वह तीन घंटे बाद पहुंची, तब तक आग बुझ गई थी। दमकल के लेट पहुंचने पर ग्रामीणों ने खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन


सूचना पर लेखपाल रवि वर्मा व कानूनगो कन्हैयालाल मौके पर पहुंचे। पड़ताल कर क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को आख्या देने व मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक भी मौके पर पहुंचे। पीड़ितों से मुलाकात कर जानकारी की। आश्वासन दिया कि जल्दी ही मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed