फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   मनोज हत्याकांड में दोस्त व प्रेमराका का भाई गिरफ्तार

मनोज हत्याकांड में दोस्त व प्रेमराका का भाई गिरफ्तार

Sun, 12 May 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
मनोज हत्याकांड में दोस्त व प्रेमराका का भाई गिरफ्तार
कायमगंज में चार छात्रों के अपहरण के आरोपी मनोज की शादी समारोह में हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका के भाई व दोस्त को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने नशे की हालत में जूते के फीते से गला घोट कर हत्या की थी।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला पाठक नई कालोनी निवासी शिक्षामित्र रामनरेश का पुत्र मनोज 26 जनवरी को 4 छात्रों के अपहरण के आरोप में जेल चला गया था। 8 मई को मनोज जमानत पर छूट कर आया था। 9 मई की रात शिवाला भवन परिसर में एक शादी समारोह में गया था।
विज्ञापन


वहां उसकी प्रेेमिका व उसका भाई (किशोर), मनोज का दोस्त रजनेश भी गया था। सभी ने छत पर बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान कोल्ड ड्रिंक में मनोज को नशीली गोलियंा मिलाकर पिला दी थीं। जब मनोज बेहोश हो गया, तब प्रेमिका का भाई (किशोर) व रजनेश वहां पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका के भाई ने अपने जूते का फीता खोला और फंदा डालकर दोनों ने मनोज का गला घोट दिया। भोर में जब मनोज को मृत हालत में देखा गया तो उसका दोस्त रजनेश व प्रेमिका का भाई (किशोर) वहां पहुंचा और अंजान बनकर कहा कि पता नहीं क्या हो गया।

प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह, इंस्पेक्टर राधेश्याम, एसआई नरसिंह ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल किए गए जूते के फीते बरामद कर लिए हैं।

जेल जाने के बाद मनोज की प्रेमिका से उसके रजनेश के संबंध हो गए थे। जब यह जानकारी मनोज को मिली तो वह गुस्से से तिलमिला गया था। उसने जेल से ही रजनेश को जान से मारने की धमकी दी थी। इससे रजनेश दहशत में था कि शातिर मनोज कहीं उसकी हत्या न कर दे।

इसलिए उसने प्रेमिका के भाई से मिलकर मनोज की हत्या का प्लान बना लिया था। मनोज के जेल से आने के बाद जब रजनेश व प्रेमिका के भाई से शादी समारोह में मुलाकात हुई तो दोनों ने पिछली बातें भुलाने को कहा और दोनों ने उसके पैर छुए। किशोर को भी बहन से मनोज का मिलना जुलना न नागवार गुजरता था। एक साल पहले मनोज से किशोर की मारपीट भी हुई थी।


हत्याकांड का आरोपी रजनेश नगर की एक पैथालॉजी पर काम करता था। किशोर मेडिकल स्टोर पर काम करता था। इसलिए दोनों दवाइयों के जानकार थे। इस जानकारी का हत्या में उन्होंने पूरा इस्तेमाल किया और घटना को अंजाम दिया।

मनोज हत्याकांड में दोस्त व प्रेमिका का भाई गिरफ्तार

कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां पिलाकर दिया घटना को अंजाम
पुलिस ने किया खुलासा, जूते के फीते से घोटा था गला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed