फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   मेडिकल कालेज के संविदा कर्मी ने फांसी लगा जान दी

मेडिकल कालेज के संविदा कर्मी ने फांसी लगा जान दी

Sat, 23 Feb 2019 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के संविदा कर्मी ने फांसी लगा जान दी
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। थानाक्षेत्र के अखमेलपुर गांव में शुक्रवार शाम तिर्वा स्थित मेडिकल कालेज के संविदा कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अखमेलपुर गांव निवासी मनोज यादव (25) पुत्र रामनरेश यादव कन्नौज जिले के तिर्वा स्थित मेडिकल कालेज में संविदा कर्मचारी था। शुक्रवार शाम उसका बड़ा भाई विनोद व पिता रामनरेश खेत पर गए थे। मां और दो बहनें घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थीं। तभी मनोज ने घर के कमरे में साइकिल के ट्यूब से फांसी लगा ली। लेकिन ट्यूब टूटने से वह नीचे गिर पड़ा। करीब एक घंटे बाद मां व बहनें घर के अंदर गईं तो मनोज का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके गले में ट्यूब का फंदा कसा था। उसका आधा हिस्सा छत में लगे कुंडे से बंधा था। मनोज का शव देख घर में चीत्कार मच गया। शनिवार सुबह परिजनों ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


रामनरेश के पुलिस को बताया कि मनोज का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को थी। लेकिन शादी की बात कभी सामने नहीं आई न ही कभी उसने युवती के बारे में बताया। कुछ दिन से वह परेशान था। मनोज के तीन भाई व चार बहनें हैं। छोटा भाई दुर्वेश दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है, वहीं दो बहनों की शादी हो चुकी है। मनोज की मौत से मां व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed