{"_id":"5c51da26bdec227366790ec3","slug":"41548868134-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस कर्मियों पर लगाए अभद्रता का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस कर्मियों पर लगाए अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने तीन माह पूर्व कोर्ट के आदेश में गांव के ही चार नामजद व एक अज्ञात पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित बुधवार को कलक्ट्रेट में धरने पर बैठने गई। उसे एसपी के आदेश पर महिला थाने ले जाया गया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसके साथ अभद्रता की।
किशोरी बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में अपनी दो छोटी बहनों के साथ धरना देने पहुंची। इस पर अधिकारियों ने एसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी। एसपी के आदेश पर महिला थाने की पुलिस कर्मी किशोरी को अपने साथ ले गईं। किशोरी का आरोप है कि वहां पर महिला पुलिस कर्मियों ने उसके साथ अभद्रता की व मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया। जब मना किया तो उस पर मुकदमा लगा देने की बात कही। इसके बाद वह वापस आकर कलक्ट्रेट धरने पर बैठ गई। किशोरी के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी दो छोटी बहनों के साथ घर में रहती है। शाम को मोहम्मदाबाद कोतवाल दधिबल तिवारी फोर्स के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और किशोरी को अपने साथ ले गए। उन्होंने उसे आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया।
- महिला आयोग की सदस्य बोलीं, अभी घर जाओ
किशोरी ने बताया कि उसने महिला आयोग की सदस्य को फोन पर मामले शिकायत की। उन्होंने कहा कि अभी वह घर जाए वह बाद में मामले को देखेंगे।
- 15 दिन पहले आरोपियों ने कलक्ट्रेट में की थी पिटाई
किशोरी 16 जनवरी को तारीख पर फतेहगढ़ स्थित कचहरी आई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे घेर कर मारपीट की थी। तब वकीलों ने उसे किसी तरह बचाया था। इसके बाद उसने मामले की शिकायत महिला आयोग की सदस्य से की थी। उन्होंने फतेहगढ़ कोतवाल को उसे पुलिस सुरक्षा में घर छोड़ने को कहा था।