फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बीएसए को एमडीएम में मिला फर्जीबाड़ा, होगी रिकवरी

बीएसए को एमडीएम में मिला फर्जीबाड़ा, होगी रिकवरी

Tue, 14 May 2019 10:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
बीएसए को एमडीएम में मिला फर्जीबाड़ा, होगी रिकवरी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामसिंह ने मंगलवार को कमालगंज ब्लाक क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। उनको स्कूलों में छात्र संख्या बहुत कम मिली, लेकिन पूर्व के दिनों में एमडीएम रजिस्टर में लाभान्वित बच्चों की संख्या अधिक दर्शाई गई थी।
विज्ञापन


ये एमडीएम में फर्जीवाड़ा होना दर्शा रहा है। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और एमडीएम में फर्जीवाड़ा करने वाले प्रधानाध्यापकों से रिकवरी के बीईओ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



कमालगंज के प्राथमिक विद्यालय बहोरिकपुर में 90 बच्चों में से 35 उपस्थित मिले। यहां एमडीएम रजिस्टर में पूर्व के दिनों में छात्र संख्या अधिक अंकित थी। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर एमडीएम में फर्जीवाड़ा किए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीईओ को प्रधानाध्यापक के वेतन से रिकवरी किए जाने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक विद्यालय बेहटा में प्रधानाध्यापक के पद पर वीरेंद्र वर्मा तैनात हैं। वह वर्तमान में कमालगंज बीआरसी पर एबीआरसी हैं। उन्होंने प्रधानाध्यापक का चार्ज सहायक अध्यापक को नहीं दिया।


बीएसए ने इस पर नाराजगी जताई और एबीआरसी को जल्द सहायक अध्यापक को चार्ज देने के निर्देश दिए। चार्ज न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस विद्यालय में 80 में से 17 बच्चे उपस्थित मिले। यहां भी एमडीएम रजिस्टर में पूर्व के दिनों में छात्र संख्या अधिक दर्शाई गई थी।


एमडीएम धनराशि प्रधानाध्यापक के वेतन से वसूल की जाएगी। प्राथमिक विद्यालय बरूआ नगला में प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित मिलीं। उनको वेतन रोक दिया गया। 28 पंजीकृत बच्चों में से सात बच्चे स्कूल आए थे। कंपोजिट ग्रांट की धनराशि भी खर्च नहीं की गई।


एमडीएम में पूर्व के दिनों में छात्र संख्या अधिक दर्शाई गई। बीएसए ने प्रधानाध्यापक के वेतन से एमडीएम रजिस्टर में अधिक दर्शाए गए बच्चों के हिसाब से धनराशि वसूल किए जाने के निर्देश बीईओ को दिए है।



पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानगंज में 40 पंजीकृत छात्रों में से एक और प्राथमिक विद्यालय सिरौज में 52 पंजीकृत बच्चों में से 19 उपस्थित थे। इन विद्यालय में भी एमडीएम में फर्जीवाड़ा मिला। इनके प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। प्रधानाध्यापक के वेतन से एमडीएम की धनराशि वसूल की जाएगी।


एमडीएम में मिला फर्जीवाड़ा, होगी रिकवरी

बीएसए को निरीक्षण में स्कूलों मेें छात्र संख्या मिली कम

अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोका, नोटिस किया जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed