फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   मोहम्मदाबाद में तीन दुकानों से डेढ़ लाख की चोरी

मोहम्मदाबाद में तीन दुकानों से डेढ़ लाख की चोरी

Tue, 12 Feb 2019 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद में तीन दुकानों से डेढ़ लाख की चोरी
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कसबा के ताजपुर रोड पर चोरों ने तीन परचून की दुकानों के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये की नगदी व सामान पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


कसबा के मोहल्ला शास्त्री नगर कैथान नगला निवासी मोनू पाठक पुत्र राजेंद्र प्रसाद, इसी मोहल्ले के रामनरेश व उनके भाई हरिओम की ताजपुर रोड पर मंडी के पास परचून की दुकानें हैं। सोमवार देर रात चोरों ने तीनों दुकानों के ताले तोड़कर मोनू की दुकान से 25 हजार रुपये, सरसों के तेल के पैकेट, रिफाइंड व साबुन आदि के गत्ते समेत करीब 55 हजार रुपये का माल, रामनरेश की दुकान से तीन हजार रुपये, चार पीपा तेल, चीनी की बोरी, रिफाइंड व साबुन के गत्ते आदि करीब 50 हजार रुपये का सामान व हरिओम की दुकान से 12 हजार रुपये व परचून के सामान सहित करीब 47 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकानदार दुुकान पहुंचे तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


जानकारी होने पर वहां भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। व्यापारियों ने पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े किए। साथ ही कहा कि तीन दुकानों से चोरी होने का मतलब है कि चोर किसी वाहन से आए होंगे और तीनों दुकानों से चोरी कर सामान उसमें भर ले गए। दुकानदारों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed