{"_id":"5c65a622bdec224c8b1afebe","slug":"21550165538-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व नगदी की मांग पूरी न होने पर तोड़ दिया रिश्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार व नगदी की मांग पूरी न होने पर तोड़ दिया रिश्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी तय होने के बाद कार व तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने शादी से पहले रिश्ता तोड़ दिया। पिता ने नौ के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है।
नगर के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी आकाश चंद्र ने अपनी पुत्री राखी की शादी बरेली के माधवबाड़ी निवासी शरद के साथ तय की थी। 21 जुलाई को रोेके की रस्म की थी। इसमें एक अंगूठी व 11 हजार रुपये, कपड़े आदि पर 25 हजार रुपये खर्च किए थे। 14 अक्तूबर को गोदभराई की रस्म हुई जिसमें 21 हजार रुपये व कपड़े आदि में 40 हजार रुपये खर्च हो गए थे। इसके बाद वर पक्ष की मांग पर दो बार में पांच लाख रुपये दिए।
28 फरवरी शादी की तारीख तय हुई। 24 जनवरी को बारात के स्वागत आदि के संदर्भ में जब वह बात करने बरेली गए तो लड़के व वर पक्ष के लोगों ने आल्टो कार, तीन लाख रुपये नगद व सोने की चेन की मांग रख दी।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने अपनी मजबूरी बताई, लेकिन वह नहीं मानें और उनके साथ गाली गलौज करने लगे और कहा कि मांग पूरी करो तभी शादी करेंगे।
पिता आकाश की तहरीर पर शरद व उनके पिता विजयपाल, मां कमलेश, बहन सजल, रीतू, शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के गांव नैगांव निवासी रामलखन व उसकी पत्नी वर्षा, बरेली के संजय नगर निवासी मामा अनिल व मामी रजनी के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ है।
दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ दिया रिश्ता
28 फरवरी को होने वाली थी शादी
तहरीर पर लड़के समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज