{"_id":"5c460034bdec227396044512","slug":"21548091444-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास का रुपया लेकर ग्रामीण गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आवास का रुपया लेकर ग्रामीण गायब
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। प्रधानमंत्री आवास के रुपये लेकर एक लाभार्थी गांव से नदारद हो गया। आवास का निर्माण न करने पर लाभार्थी से रिकवरी के आदेश हुए थे। लाभार्थी के गांव में न मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव ने तहरीर दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव मिल्क मौज मुल्ला निवासी अख्तर खां पुत्र बाबू खां को प्रधानमंत्री आवास मिला था। उसके खाते में दो 20 जुलाई 2017 तक आवास की दो किस्तों के एक लाख 20 हजार रुपये भेजे गए थे। उसने खाते से आवास निर्माण का धन निकाल लिया और निर्माण नहीं कराया। जांच में यह मामला सामने आने पर डीएम के निर्देश पर लाभार्थी से आवास निर्माण की धनराशि वसूल करने की कार्रवाई शुरू हुई। लाभार्थी गांव छोड़ कर बिहार चला गया।
उसके न मिलने से रिकवरी की कार्रवाई अधर में लटक गई। ग्राम पंचायत सचिव आदित्य वर्मा ने अख्तर खां के खिलाफ सरकारी धन हड़पने का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।