फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी व जेवर उड़ाए

बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी व जेवर उड़ाए

Thu, 21 Feb 2019 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी व जेवर उड़ाए
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भोपतपट्टी शांति नगर फील्ड में बंद घर का ताला तोड़कर चोर नगदी व जेवर चोरी कर ले गए। जानकारी पर पहुंचे गृहस्वामी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस जांच कर लौट गई।
विज्ञापन


भोपतपट्टी शांतिनगर फील्ड निवासी प्रमोद शर्मा परिवार समेत बुधवार को रिश्तेदारी में हमीरखेड़ा गांव थाना मेरापुर गए थे। घर पर ताला लगा था। बीती रात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोर बक्से और अलमारी में रखे रुपये और जेवर लेकर भाग गए। गुरुवार को मोहल्लेवासियों ने घर का ताला टूटा देखा तो प्रमोद शर्मा को मोबाइल पर जानकारी दी।
विज्ञापन


इस पर प्रमोद शर्मा घर पहुंचे और घर का सामान बिखरा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और वापस चली गई। प्रमोद शर्मा ने बताया कि चोर 30 हजार रुपये और लगभग डेढ़ लाख के जेवर चोरी कर ले गए। उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र पुलिस दे दिया है। शहर कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शहर कोतवाली क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने गश्त व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed